1. दूध का सेवन सुबह के समय नाश्ते में किया जा सकता है लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि दूध के साथ आप नाश्ते में ऐसा कुछ न खाएं जिसमें नमक का इस्तेमाल हुआ हो। दूध के साथ कभी भी नमक की चीजें नहीं खानी चाहिए।
2. आप दूध दिन में किसी भी समय पी सकते हैं लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि दूध पीने से तुरंत पहले नमक या खट्टी चीजें न खाई हों और दूध पीने के तुरंत बाद आपको नमकीन या खट्टी चीजें नहीं खानी चाहिए।
3. आप दूध का सेवन रात को खाना खाने के बाद भी कर सकते हैं लेकिन आपके खाने और दूध के बीच कम से कम दो घंटे का अंतर होना चाहिए। तभी आपको इसका पूरा लाभ मिल सकेगा।
4. खाना खाने के तुरंत बाद दूध पीने से फूड पॉइजनिंग, गैस, अपच, उल्टी आना, पेट दर्द होना, लूज मोशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि नमक और तेल में बना खाना और दूध परस्पर विरोधी प्रकृति के होते हैं।





एक टिप्पणी भेजें