ऐसे में ये खिलाड़ी मस्ती करते हुए अपनी फोटोज को भी सोशल साइट्स पर शेयर करते रहते हैं। अब इसी क्रम में वेस्टइंडीज के विस्फोटक सलामी बलेबाज क्रिस गेल ने एक फोटो शेयर की है।
जिसमें वो हमेशा की तरह मस्ती करते नजर आ रहे हैं। गेल के आलीशान बंगले के अंदर की तस्वीरें देख लोग दंग रह गए। ऐसा नजारा कि तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।
दुनिया में यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल अक्सर मस्ती करते नजर आते हैं। ऐसे में आजकल कोरोना वायरस और लॉकडाउन की वजह से मिले इस खाली टाइम को भला क्रिस गेल बिना मस्ती के कैसे बिता सकते हैं।
इसी के चलते क्रिस गेल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो अपने बंगले में मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इन फोटोज में गेल के आलीशान बंगले का नजारा देख लोग दंग रह गए। घर की तस्वीरें वाकई लुभावनी हैं।
वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल लग्जरी लाइफ जीने के लिए जाने जाते हैं। जमैका की पहाड़ियों में क्रिस गेल का बंगला है, जिसमें उन्होंने हाउस पार्टी के लिए खास जगह बना रखी है।
गेल के तूफ़ान से हर विरोधी टीम का हाल बुरा हो जाता है। गेल उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने वन डे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाया है। ऐसे में आने वाले टी-20 वर्ल्डकप में गेल वेस्टइंडीज के लिए तुरुप का इक्का और विरोधियों के लिए काल बन सकते हैं।







एक टिप्पणी भेजें