आजकल मौसम में काफी बदलाव हो रहा है और बदलता मौसम बीमारियों के आगमन का सबसे अच्छा रस्ता होता है। इस मौसम में मच्छरो की भरमार होती है। और आपको बता दे की मच्छर के काटने से आप विभिन्न प्रकार की बीमारियों का शिकार हो सकते हैं और इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता कि उनके डंक में दर्द नहीं होता।
मच्छर के काटने से आपकी स्किन पर लाल धब्बे हो सकते हैं, जिनमें खुजली आपके लिए दर्द का कारण बन सकती है। बार-बार खुजली होने से आपमें चिड़चिड़ापन हो सकता है। मच्छर के काटने से हुई खुजली में राहत पाने के लिए आप बाजार से कई तरह की क्रीम ढूंढने के लिए निकलते हैं लेकिन क्या वह उतनी प्रभावी होती हैं कि आपको आराम दे सकें।
आज हम आपको मच्छर के काटने से हुई खुजली और लाल धब्बों से राहत पाने के कुछ घरेलू उपायों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप आजमा सकते हैं। ये उपाय प्राकृतिक हैं और काफी प्रभावी हैं। साथ ही इन चीजों को ढूंढने के लिए आपको घर से बाहर भी नहीं जाना पड़ेगा।
मच्छर के काटने से अगर आपके हाथ पैर पर सूजन आ गई है तो उसे कम करने के लिए प्रभावित क्षेत्र पर बर्फ का टुकड़ा लगाएं। बर्फ आपकी त्वचा को सुन्न करती है, जिससे दर्द और जलन से तुरंत राहत मिलती है। सूजन व जलन को शांत करने के लिए आप आइस पैक का उपयोग कर सकते हैं या फिर कुछ बर्फ के टुकड़ों को एक कपड़े के डालकर प्रभावित अंग पर रख सकते हैं। बर्फ को सीधे त्वचा पर 5 मिनट से ज्यादा न रखें क्योंकि इससे त्वचा की कोशिकाएं क्षतिग्रस्त हो सकती हैं।
शहद, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। यह विभिन्न प्रकार की त्वचा की स्थिति के इलाज में बहुत प्रभावी है और यहां तक कि मच्छर के काटने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। सूजन को कम करने के लिए खुजली वाले हिस्से पर थोड़ी मात्रा में शहद डालें। थोड़ी देर बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।
एलोवेरा कई त्वचा उपचार गुणों से भरपूर घरों में पाया जाने वाला एक आम पौधा है। एलोवेरा जेल एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर हो सकता है और ये घाव, चोट और सूजन के इलाज में मदद करता है। इन्हीं कारणों से, यह मच्छर के कटे के लिए भी अच्छा हो सकता है। पौधे के एक छोटे से हिस्से को काटें और उसे सीधे प्रभावित हिस्से पर लगाएं।





एक टिप्पणी भेजें