पहली बार प्यार होने पर कपल्स ज़रूर करते हैं ये अजीब हरकतें!


प्यार में पड़े लोगों को कोई और नज़र नहीं आता। शायद सही कहते हैं कि प्यार में इंसान पागल हो जाता है। तभी तो उसे किसी की फिक्र नहीं होती है। प्यार में लोग इतने एक्साइटेड होते हैं कि उन्हें भी पता नहीं होता है कि वो क्या कर रहे होते हैं। हम आपको कुछ ऐसी मजेदार बातें और कामों के बारे में बता रहे हैं जो अपने प्यार के दिनों हर कपल करते हैं। बेशक बाद में यह बचकाना लगे लेकिन लोग ऐसा करते ही हैं, आइए जानते हैं इस बारे में....


1. बाबू और बेबी जैसे नामों से बुलाना- जाहिर है आपने अपने प्यार के दिनों अपने पार्टनर को बेबी नाम से पचासों बार पुकारा होगा। इसके अलावा बाबू, शोना भी कॉमन नाम हैं, हनी बुन, कूची पू, मफिन या जानू  जो कपल्स यूज करते हैं।


2. आपने अपने लवर को कभी फेसबुक या इंस्टाग्राम पर कभी दिलचस्प मैसेज नहीं किए तो आप झूठ बोल रहे हैं। बेशक रोजाना ना करते हों लेकिन बर्थडे, वेलेंटाइन डे पर तो आपने प्यार भरे मैसेज किए ही होंगे।


3. प्यार में कपल्स अपना महीना पूरा होने, पहली बार मिलने, किस करने आदि की को भी सेलिब्रेट करते हैं। बेशक आप अपने दोस्तों को ना बताते हों लेकिन आपने ये काम जरूर किए होंगे।


4. यह एक ऐसी चीज है जो कपल्स करते हैं। जाहिर है इसके बाद ही आपकी गाड़ी आगे बढ़ती है। लेकिन इस हर कपल्स का प्रपोजल करने का तरीका अलग हो सकता है। सच-सच बताना क्या आपने प्रपोज करने के लिए शैंपेन के गिलास या केक में अंगूठी छिपाई थी। या फिर आपने गर्दन झुकाकर सिर्फ शादी का प्रस्ताव रखा था।


5. यह एक ऐसा सिर्फ लड़कियां ही नहीं बल्कि कई बार लड़के भी बच्चों की तरह व्यवहार करते हैं। बेशक आपका रिश्ता अभी शुरू हुआ, लेकिन आप निश्चित रूप से अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बच्चों जैसा व्यवहार करते होंगे।

Post a Comment

और नया पुराने