दिगवंत अभिनेता इरफ़ान खान की मृत्यु के बाद बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में शौक की लहर दौड़ गयी है। और कई स्टार ने उनकी मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। हॉलीवुड की जानी मानी सुपरस्टार एंजेलिना जोली ने मीडिया के साथ साझा किए गए एक संदेश में बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अभिनेत्री जोली ने अपने संदेश में कहा, ''ए माइटी हार्ट' के सेट पर मुझे इरफान खान के साथ काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
एक कलाकार के तौर पर वह बेहद उदार थे, जिसके चलते किसी भी पर उनके साथ काम करने का अनुभव बेहद सुखद रहा। उनकी प्रतिबद्धता और साथ ही साथ उनके मुस्कान की गहराई मुझे आज भी याद है। मैं उनके परिवार, दोस्तों व भारत सहित दुनिया भर में उनके काम के प्रशंसकों को अपनी संवेदना व सहानुभूति भेजती हूं। '
बता दें की 'ए माइटी हार्ट' साल 2007 में आई एक फिल्म है, जिसे माइकल विंटरबॉटम ने निर्देशित किया था. यह 2003 में आई मैरियन पर्ल के संस्मरण पर आधारित है। फिल्म में मैरियन के पत्रकार पति डैनियल पर्ल का पाकिस्तान में हुए अपहरण व अपहरणकतार्ओं द्वारा बेदर्द तरीके से उनकी हत्या किए जाने के बाद की कहानी दिखाई गई है।जानकारी के लिए बता दें की जोली फिल्म में मैरियन पर्ल के किरदार में थीं, जबकि इरफान ने कराची के पुलिस प्रमुख जीशान काजमी की भूमिका को निभाया हुआ था।



एक टिप्पणी भेजें