भारतीय टीम में रोहित शर्मा और सचिन तेंदुलकर दोनों ही खिलाड़ियों की गिनती दुनिया के सबसे बेस्ट खिलाड़ियों में की जाती है। वैसे तो देखा जाये तो इन दोनों ही ओपनर बल्लेबाजों का रिकॉर्ड वनडे क्रिकेट में काफी अच्छा है।लेकिन आज हम आपको दोनों के आकड़े दिखाने जा रहे है और बताने जा रहे है की सबसे बेस्ट कौन है -
रोहित शर्मा
रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में बतौर ओपनर अब तक 7148 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका औसत 58.11 का रहा है।साथ ही 92.26 के अच्छे स्ट्राइक रेट के साथ उन्होंने यह रन बनाए हुए हैं।हर 5.1 पारी के बाद वह ओपनिंग करते हुए शतक बना डालते हैं।
अगर रोहित शर्मा के अबतक के वनडे करियर की बात करें, तो वह कुल 224 वनडे मैच खेल चुके हैं। जिसमे उन्होंने 49.27 की शानदार औसत से 9115 रन बनाये हुए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 88.92 का रहा हैं। वह अबतक 29 शतक व 43 अर्धशतक लगा चुके हैं।उनका बेस्ट स्कोर 264 रन का रहा है।
सचिन तेंदुलकर -
सचिन तेंदुलकर ने भारत के लिए बतौर ओपनर वनडे में 15310 रन बनाए हुए हैं। इस दौरान उनका औसत 48.29 का रहा है।साथ ही 88.05 के स्ट्राइक रेट के साथ उन्होंने यह रन बनाए हुए हैं। हर 5.4 पारी के बाद वह ओपनिंग करते हुए शतक बना डालते थे।
अगर सचिन तेंदुलकर के पूरे वनडे करियर की बात करें, तो उन्होंने कुल 463 वनडे मैच खेल हुए हैं।जिसमे उन्होंने 44.8 की औसत से 18426 रन बनाये हुए हैं।इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 86.2 का रहा हैं। उन्होंने अपने वनडे करियर में 49 शतक व 96 अर्धशतक बनाए हुए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 200 नाबाद रन का रहा है।



एक टिप्पणी भेजें