सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है सुहाना खान की ये तस्वीरें


भारत देश में लॉकडाउन जारी है जिसका आज सातवां दिन है, और लोग घरो में बैठकर इसका पालन कर रहे है। वहीं, लोगों के साथ बॉलीवुड सितारे भी इस वक्त को अलग-अलग अंदाज़ में बिता ते दिख रहे हैं। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान मेकअप के साथ एक्सपेरिमेंट करते दिखीं।


सुहाना ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है जिसमें उन्होंने मेकअप के साथ एक नया लुक लिया है। इस फोटो में उन्होंने पोनीटेल बनाई हुई है।आईलाइनर के साथ स्पार्कल इअरिंग को पहन इस लुक को पूरा किया है। फोटो के कैप्शन में "एक्सपेरिमेंटिंग" डाल कर उन्होंने इस फोटो को शेयर किया है।


बता दें कि सुहाना इस समय न्यूयॉर्क में पढ़ाई कर रही हैं और कोरोना वायरस के चलते शहर को लॉकडाउन कर दिया गया है। लॉकडाउन की इस स्थिति में सुहाना खान ने खुद को भी घर में बंद किया हुआ है। ऐसे में वो अपनी लुक के साथ एक्सपेरिमेंट कर रही हैं तो फिल्में देखते हुए अपनी तस्वीरें शेयर कर रही हैं।

Post a Comment

और नया पुराने