विश्वकप की हीरो रही इस खिलाडी ने कोरोना की जंग में डोनेट की इतनी राशि


विश्वभर में विकराल रूप ले चुके कोरोना वायरस के मामले भारत में थोड़े चौकाने वाले है जी हां भारत में अभिउ तक उठाये गए कदमो से कोरोना ने कदम नहीं बढ़ाये है। भारत में अब तक कोरोना वायरस के 1071 मरीज मिल चुके हैं। जिसमें से 29 लोग अपनी जान गँवा चुके हैं।जबकि 100 लोग इस बीमारी से ठीक भी हो चुके हैं. भारत सरकार इसको लेकर अब गंभीर कदम उठा रही है। जिसके कारण 21 दिनों के लिए लॉकडाउन का फैसला किया गया है। कुछ क्रिकेटरों ने अब तक आर्थिक मदद किया है।

जिसमें अब भारतीय महिला टीम की लेग स्पिनर पूनम यादव का नाम शामिल हो गया है। उन्होंने लोगो की मदद के लिए 2 लाख की रकम दी है। जिसके बारें में उन्होंने क्रिकजोन को बताया कि” देश के लिए इस कठिन समय में, यह एकमात्र तरीका है जिससे हम लोगों की मदद कर सकते हैं क्योंकि हम अपने घर से बाहर नहीं जा सकते हैं और न ही हम किसी को अंदर आने की अनुमति दे सकते हैं।”

कई लोगो ने अब अपने हाथ आगे बढ़ाये हैं। जिसमें कुछ सेलेब्रिटी भी शामिल है। अपने इस दान के बारें में बताते हुए पूनम यादव ने कहा कि” मैं लंबे समय से दान देने की सोच रही थी दरअसल मैं रविवार को भुगतान करने वाली थी लेकिन गूगल पे में राशि की सीमा 50,000 रुपये है।इसलिए मैंने आज किसी और मंच के माध्यम से कोशिश की और आखिरकार यह हुआ।”

Post a Comment

और नया पुराने