होठों पर तिल
जिस स्त्री अथवा पुरुष के होठों के ऊपर दाएं तिल का निशान होता है उनका अपने जीवनसाथी के साथ प्रेमपूर्ण रिश्ता रहता है। इनके बीच बेहतर संबंध बना रहता है। ऐसे लोग अपने पार्टनर का पूरा साथ देते है। इसके विपरीत होंठ की बाईं ओर तिल का निशान होने पर जीवनसाथी के साथ मतभेद बना रहता है। उनके बीच तालमेल की कमी रहती है।
निचले होठों पर तिल
जिस व्यक्ति के निचले होठों पर तिल का निशान होता है वह खाने-पीने के शौकीन होते हैं। ऐसे व्यक्ति अपने क्षेत्र में विशेष सफलता प्राप्त करते हैं। समुद्रशास्त्र के अनुसार ऐसे व्यक्ति में काम भावना अधिक होती है यह विपरीत लिंग के प्रति आकर्षित रहते हैं।
छाती पर तिल
जिस व्यक्ति की छाती पर बाईं ओर तिल या मस्से का निशान होता वह उनकी शादी अधिक उम्र में होने की संभावना रहती है। ऐसे व्यक्ति कामुक होते हैं। इन्हें हृदय रोग की भी आशंका रहती है।
छाती पर दायीं ओर तिल
समुद्रशास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति की छाती पर दायीं ओर तिल का निशान होता है वह धनवान होते हैं और इनका जीवनसाथी भी सुंदर एवं योग्य होता है। ऐसे लोग अपने पार्टनर से बहुत अधिक प्यार करते हैं और उनकी छोटी सी छोटी बात का ध्यान रखते हैं।



एक टिप्पणी भेजें