बीते कई सालों से 'मैन वर्सेड वाइल्ड' भारत के लोगों के फेवरेट शोज में से एक है। यही वजह है कि इस शो में जहां पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नजर आए वहीं अब इस शो में अब बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोग भी नजर आने लग गए हैं।
बेयर ग्रिल्स के इस शो में यह बताया जाता है कि, कैसे विषम परिस्थितयों और बीहड़ जंगलों में खुद को सुरक्षित रखा जाता है। हाल ही में साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने शो के लिए अपनी शूटिंग पूरी की। लेकिन इस शूटिंग के चलते उनकी शिकायत दर्ज हुई है और लोग उन्हें जेल भेजे जाने की मांग कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें