मस्ती के मूड में अंकिता लोखंडे ने हंसते हुए करवाया फोटोशूट, तस्वीरें वायरल


फिल्म मणिकर्णिका से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने वाली अंकिता लोखंडे बहुत जल्द 'बागी 3' फिल्म में दिखाई देंगी।


ये फिल्म 6 मार्च को रिलीज होने वाली है। इससे पहले अंकिता मस्ती के मूड में फोटोशूट करवाती नजर आई।


टीवी से बॉलीवुड में कदम रहने वाली ‘बागी 3’ एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अक्सर अपनी नई-नई तस्वीरों के जरिए सोशल मीडिया पर धमाल मचाती रहती है।


कुछ देर पहले ही अंकिता लोखंडे ने अपनी नई तस्वीरों को शेयर किया है। सामने आई इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अंकिता शोर्ट ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखाई दी।


बात अगर बागी 3 की करें तो, इस फिल्म में अहम किरदार में टाइगर श्रॉफ, रितेश देशमुख और श्रद्धा कपूर नजर आएंगे।


फिल्म में अंकिता लोखंडे (रितेश देशमुख की पत्नी की भूमिका अदा करती नजर आएगी।

Post a Comment

और नया पुराने