भूमि पेडनेकर ने इस फोटो के साथ ही अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी पोस्ट किया है. इस वीडियो के साथ भूमि पेडनेकर ने लिखा है, 'जिंदगी सिर्फ खास पलों के बारे में हैं और पिछले दशक ने मुझे ढेरों मौके दिए हैं। कुछ ऐसे अनुभव दिए जिन्होंने मुझे मजबूत बनाया। यह कुछ लोगों को मुझसे दूर लेकर भी गया, उस खाई को कोई नहीं भर सकता है। लेकिन इसने मुझे अपने ख्वाबों का पीछा करने का मौका भी दिया. इसने मुझे आप लोग दिए, मेरा परिवार जो मुझ पर अपना प्यार लुटाता है. कुछ ऐसे लोग दिए जो मेरी जिंदगी में एंजल से कम नहीं हैं। मैं अपने ख्वाबों को जी रही हूं. आने वाला दशक और भी बेहतर होगा।'
भूमि पेडनेकर के लिए 2019 अच्छा साल रहा है. भूमि पेडनेकर 'बाला' फिल्म में भी नजर आ ई थीं। भूमि पेडनेकर की आने वाली फिल्मों की बात करें तो इनमें 'भूतः द हॉन्टेड शिप' और डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे' जैसी फिल्मों में वह नजर आएंगी। वहीं, भूमि पेडनेकर फैन्स को नया साल विश करने का अंदाज खूब पसंद किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें