कविता कौशिक की ये खूबसूरत तस्वीरें हो रही हैं वायरल, योग देख फैंस भी हुए हैरान


'इंस्पेकक्टुर चंद्रमुखी चौटाला' फेम कविता कौशिक की योग तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद ये पता चल रहा हैं कि कविता कौशिक योग करना काफी पसंद करती है।


उनके इंस्टा्ग्राम अकाउंट पर कविता ने अपनी कई तस्वीरें शेयर की है उन सभी फोटो में वो कई तरह के योग मुद्राओं के साथ दिखाई दे रही हैं। टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक अपने फिटनेस का खास ध्यान रखती हैं।


कविता कौशिक ने सोशल मीडिया पर शेयर की हर तस्वीर में वो 'पावर योग' करती दिखाई दी है। कविता कौशिक की सारी तस्वीरें अलग- अलग योग मुद्राओं से भरी हुई नजर आ रही हैं।


'इंस्पेुक्टकर चंद्रमुखी चौटाला' फेम कविता कौशिक की ये तस्वीरें देख आप भी ऊर्जा से भर जाएंगे।


आपको बता दें, कविता कौशिक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव दिखाई देती है इंस्टाs पर उन्होंने 601k से ज्यादा यूजर्स फॉलो करते हैं।


कविता कौशिक ने हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू् में कहा था, 'मैं हर रोज योग करती हूं। योग करने के कारण ही मैं खुद ऊर्जावान महसूस करती हूं।'

Post a Comment

और नया पुराने