वंंदे मातरम का नारा लगते हुए जामिया के पास युवक ने प्रदर्शनकारियों पर चलाई गोली


जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में गुरुवार को संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के बीच एक शख्स बंदूक लेकर घुस गया और फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में एक छात्र जख्मी भी हो गया। यह घटना गुरुवार दोपहर की है। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई।


ये घटना जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से लेकर राजघाट तक के मार्च के दौरान हुई। हैरान करने वाली बात है कि इतनी कड़ी सुरक्षा के बीच युवक वहां गन लेकर पहुंचा। वहां मौजूद लोगों का कहना है कि आरोपी युवक इस दौरान भारत मां की जय, दिल्ली पुलिस जिंदाबाद और वंंदे मातरम का नारा लगा रहा था।


पुलिस ने बताया कि उक्त व्यक्ति की पहचान रामभक्त गोपाल के रूप में हुई है जो जेवर का रहने वाला है। उसे प्रदर्शनकारी छात्रों ने पकड़ लिया था। एक छात्र को घायल जैसी स्थिति में देखकर जामिया इलाके में तनाव उत्पन्न हो गया। दिल्ली मेट्रो ले तीन स्टेशन बंद कर दिए गए हैं और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में गोली चलाने वाले से पूछताछ की जा रही है।

घटना के समय वहां बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और कई मीडिया समूह के लोग मौजूद थे। ये छात्र जामिया से महात्मा गांधी की समाधि राजघाट जा रहे थे।

Post a Comment

और नया पुराने