हालांकि आज हार्दिक पांड्या और नताशा ने सगाई की तस्वीरें इंस्टा पर शेयर करके सभी को सरप्राइज दे दिया। आइए आपको हार्दिक और नताशा की सगाई की तस्वीरें दिखाते हैं।
हार्दिक और नताशा ने जो तस्वीरें इंस्टा पर शेयर की हैं, उनमें दोनों एक-दूसरे की बाहों में नजर आ रहे हैं। दोनों इस मौके पर कितने खुश हैं, इनके चेहरों से समझा जा सकता है।
हार्दिक पांड्या हमेशा से अपने स्टाइल सेंस के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने अपनी सगाई भी पूरी स्वैग के साथ की है। हार्दिक ने नताशा को समुंदर के बीचों-बीच अंगूठी पहनाई है।
हार्दिक पांड्या ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें साफ नजर आ रहा है कि उन्होंने घुटनों पर बैठकर नताशा को प्रपोज किया है। नताशा और हार्दिक पांड्या ने सगाई करने के बाद केक काटकर जश्म मनाया।
हार्दिक पांड्या और नताशा ने सगाई कर ली है और जल्द ही अब दोनों शादी का ऐलान करेंगे। हार्दिक पांड्या की सगाई की खबर पढ़कर कई सारी लड़कियों का दिल टूटने वाला है।






एक टिप्पणी भेजें