आपको बता दे की नींद के समय जो सपने हमें दिखाई देते है वो हमें अक्सर अच्छे और बुरे का संकेत कराते है जो भविष्य में हमारे साथ घटने वाला होता है वो हमें इन घटनाओं के बारे में सूचित करते है। जब हमें अच्छे सपने आते है तो हमें अच्छा लगता है हमें ख़ुशी होती है की आज मैंने ये सपने में ये देखा, लेकिन जब हम सपने में कुछ बुरा देखते है तो हमें काफी बुरा लगता है और कई बार उसे सोचते हुए हमारा पूरा दिन भी बुरा ही बीतता है।
शास्त्र के अनुसार हम जो भी सपना देखते है उससे हमारा कोई न कोई तालुक्य जरुर होता है। माना जाता है की सपने हमें हुमेशा अच्छे और बुरे की पहचान कराते है जरूरत है तो सिर्फ उन्हे पहचानने की। ऐसा कहा जाता है की रात के पहले पहर में देखे गए सपने का फल सालभर के अंदर मिलता है जबकि दूसरे पहर में देखे गए सपने का फल छ: महीने में मिलता है। यदि आप तीसरे पहर में कोई सपनादेखते है तो उसका का फल आपको तीन महीने में मिलता है और अगर बात करें चौथे पहर की यानी सुबह देखे गए सपने की तो इसका फल कुछ ही दिनों मे मिलता है।
हमारे जीवन में कभी ऐसा समय भी आता है की जो हम सपने में देखते है उसे हम कभी न कभी हकीकत में महसूस करते है। बुरे सपने अक्सर हमारे जीवन में परेशानियां लाते है जिससे हम बचने के लिए क्या क्या उपाय करने लगते है। ऐसे ही कुछ आसान से अचूक उपाय है जिससे आप बुरे सपनो से बच सकते है। बुरे सपनो से बचने के लिए आप बजरंगबलि की उपासना करे वही आपको मुसीबतों से बचा सकते है बुरे सपनो से बचने के लिए आप सुन्दरकाण्ड, बजरंग बाण, संकट स्त्रोत व हनुमान चालीसा का जाप करे।

एक टिप्पणी भेजें