स्विमिंग पूल में पति संग रोमांस करती दिखी अनीता हसनंदानी, देखें तस्वीरें


टीवी और बॉलीवुड की दुनिया में अपनी जबरदस्त अदाकारी के जरिए धमाल मचाने वाली अदाकारा अनीता हसनंदानी अपनी नई तस्वीरों के चलते सुर्खियों में छा गई है। अनीता ने हाल ही में अपने हेक्टिक शेड्यूल से समय निकालकर पति रोहित के साथ रोमांटिक पल साथ गुजारने का फैसला लिया।


अनीता मुंबई में ही स्थित एक रिसॉर्ट में रोहित के साथ क्वालिटी टाइम बिताती हुई दिखी। अनीता ने रोहित के साथ बिताए गए इन रोमांटिक पलों की झलक को सोशल मीडिया के जरिए भी दिखाया है। इन तस्वीरों में अनीता रोहित के साथ स्विमिंग पूल में नजर आ रही है। अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी की इन तस्वीरों पर लगातार फैंस कमेंट्स की बरसात कर रहे है।


रोहित और अनीता अपनी दमदार केमेस्ट्री के जरिए फैंस को कपल गोल्स देते रहते है। रोहित और अनीता के फैंस शायद ही जानते होंगे कि उनकी पहली मुलाकात एक जिम में हुई थी। जी हां जिस जिम में अनीता जाया करती है वहीं पर वह पहली बार रोहित से मिली थी। धीरे-धीरे रोहित और अनीता की दोस्ती हुई और फिर दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरु किया।


अनीता और रोहित ने हाल ही में डांसिंग रिएलिटी शो नच बलिए में हिस्सा ले चुके है। इस शो में अनीता और रोहित ने अपने डांस स्किल्स से हर किसी का दिल जीत लिया था। इस शो का खिताब भले ही अनीता और रोहित अपने नाम नहीं कर पाए लेकिन अपनी दमदार केमेस्ट्री के जरिए उन्होंने साबित कर दिया कि दोनों एक-दूसरे के बिना वाकई में अधूरे है।

Post a Comment

और नया पुराने