मालदीव में पति के साथ तनुश्री की बहन का रोमांटिक अंदाज, देखें तस्वीरें


बाॅलीवुड में मीटू का अभियान शुरु करने वाली तनुश्री दत्ता की बहन और एक्ट्रेस इशिता दत्ता इन दिनों मालदीव में हैं। इशिता यहां पति और एक्टर वत्सल सेठ के साथ अपनी दूसरी एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रही हैं। दोनों 28 नवंबर 2017 को शादी के बंधन में बंधे थे।


हाल ही में कपल ने एक रोमांटिक तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है। इस तस्वीर में कपल समंदर में मस्ती करता दिख रहा है। सामने आई इस तस्वीर में इशिता ब्लैक मोनोकनी में दिख रही हैं।


वहीं वत्सल शर्टलेस दिख रहे हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में दोनों ने एक-दूसरे को एनिवर्सरी विश की है। इशिता और वत्सल की इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।


बता दें कि कपल ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2017 में  मुंबई के इस्कान मंदिर में शादी की। जिसमें परिवार और करीबी लोग ही शामिल थे। दोनों की शादी की कोई खबर मीडिया को नहीं थी।इशिता ने अपनी शादी की खबर को फिल्म 'फिरंगी' की रिलीज तक सीक्रेट रखने का फैसला किया था।


काम की बात करें तो इशिता ने फिल्म 2015 में रिलीज हुई 'दृश्यम' से बाॅलीवुड में कदम रखा थी। इसमें उन्होंने अजय देवनग की बेटी का किरदार निभाया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।

Post a Comment

और नया पुराने