यदि आप भी बार बार खांसी जुकाम होने की शिकायत है तो आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बता रहे है जिन्हे अपनाने से इन बीमारियों से छुटकारा पा सकते है। सर्दीयों के सीजन में जुकाम की समस्या बार बार होने की परेशानी से राहत पाने के लिए एक गिलास गर्म दूध में एक चम्मच हल्दी और एक चम्मच शहद मिलाकर पी जाये ऐसा करने से आपको जल्द ही छुटकारा मिलेगा।
खांसी जुकाम की समस्या को ठीक करने के लिए गेहूं की भूसी का उपयोग करें। इसके लिए 2 गिलास पानी में 10 ग्राम गेहूं की भूसी, 2 चुटकी काला नमक डालकर 15 मिनट तक उबालें। जब यह काढ़ा ठंडा हो जाए तब इसका सेवन करना चाहिए। इस घरेलू उपाय को अपनाने से आपकी खांसी और जुकाम की समस्या दूर हो जाएगी।
काली मिर्च को चाय में उबालकर पीने से सर्दी जुकाम की समस्या नहीं होती है। अगर आपको जुकाम हो गया है तो आप भी इस घरेलू नुस्खें को अपनाकर सर्दी जुकाम की समस्या से राहत पा सकते है।




एक टिप्पणी भेजें