दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियां सकते में, एयरपोर्ट पर लावारिस बैग में मिला RDX


दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार तड़के टर्मिनल 3 पर मिले एक संदिग्ध बैग में RDX बरामद हुआ है, जिससे सुरक्षा एजेंसियां सकते में हैं। वहीं एयरपोर्ट पर पुलिस के आला अधिकारी मौजूद हैं।


बता दें कि तड़के मौके पर पहुंची पुलिस ने बैग को अपने कब्जे में ले लिया था। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हवाई अड्डा पुलिस को सुबह करीब 3 बजे एक संदिग्ध बैग के बारे में जानकारी मिली, जिसे तत्काल मौके पर पहुंच कब्जे में ले लिया गया।


उसके अंदर मौजूद सामान की जांच की गई तो उसके अंदर RDX देख अधिकारी सन्न रह गए क्योंकि यह सुरक्षा व्यवस्था में बहुत बड़ी चूक है। एयरलाइनों से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इससे कुछ देर के लिए यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई क्योंकि कुछ देर के लिए आगमन टर्मिनल से लोगों को बाहर जाने से रोक दिया गया था। उन्होंने बताया कि टी-3 के बाहर के मार्ग को भी बंद कर दिया गया था।

Post a Comment

और नया पुराने