इनमें चंद्रपुर (महाराष्ट्र), बीजापुर (कर्नाटक), कोडागु (कर्नाटका), कलिकिरी (आंध्र प्रदेश) और घोड़ाखाल (उत्तराखंड) स्थित सैनिक स्कूल शामिल हैं। अब यहां कक्षा छह में लड़कियां भी एडमिशन ले सकेंगी। जिसके लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन करने के लिए छात्रों के पास 06 दिसंबर, 2019 तक का समय है। वहीं प्रवेश परीक्षा का आयोजन 05 जनवरी, 2020 को किया जाएगा।
अब तक सैनिक स्कूलों में सिर्फ बालकों को ही दाखिला दिया जाता था लेकिन अब बालिकाओं के लिए भी यहां एडमिशन लेने के लिए रास्ता साफ हो गया है। जो बेटियां सैन्य अधिकारी बन देश की सेवा करने का सपना देखती थीं अब वो भी यहां एडमिशन ले सकेंगी।
बता दें कि पिछले साल भी बालिकाओं को सैनिक स्कूल में दाखिला देने का रास्ता खुला था लेकिन फिर छात्रावास समेत अन्य व्यवस्थाएं ना होने के कारण एडमिशन नहीं मिल सका। अब 2020-21 सत्र में छात्राओं के एडमिशन का रास्ता साफ हो गया है। स्कूलों में छात्राओं के अध्ययन संबंधी सभी क्रियाकलाप लगभग पूरे कर लिए गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें