हमारे देश की इस सड़क पर बिना पेट्रोल-डीजल के चलती हैं गाड़ियां


पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत से देशभर में आम आदमी भले ही परेशान रहते हों लेकिन हमारे ही देश में एक ऐसी भी सड़क है जहां गाड़ी चलाते वक्त लोगों को पेट्रोल और डीजल की खपत की चिंता नहीं रहती। क्योंकि इस सड़क पर गाड़ी चलाते वक्त लोगों को पेट्रोल या डीजल की जरूरत ही नहीं होती।


जिसकी वजह ये हैं कि इस सड़क पर बिना स्टार्ट किए ही वाहन दौड़ते हैं। देश की ये रहस्यमयी सड़क हाल ही में बनाए गए केंद्र शासित राज्य लद्दाख में है। दरअसल, लद्दाख के लेह में एक ऐसी सड़क है जिस पर वाहन चलाते वक्त उन्हें स्टार्ट करने की ही जरूरत नहीं पड़ती और वाहन खुद ही चलने लगते हैं। जिससे ना तो पेट्रोल खर्च होता और ना ही डीजल।


ऐसे माना जाता है कि इस सड़क पर गाड़ी अपने आप चलती है। बता दें कि अगर कोई अपनी गाड़ी को इस सड़क पर खड़ा कर दे तो कुछ ही घंटे में उसकी गाड़ी वहां से गायब हो जाती है। इस रहस्य का अबतक कोई पता नहीं चला है। वैज्ञानिकों के मुताबिक इस पहाड़ी में चुंबकीय शक्ति है, जो गाड़ियों को करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अपनी ओर खींच लेती है। इसीलिए इसे 'मैग्नेटिक हिल' कहा जाता है।


इस सड़क के बारे में सबसे रहस्यमयी चीज ये हैं कि पहाड़ की ओर जाने वाली इस सड़क पर वाहन ऊंचाई यानी पहाड़ की ओर अपने आप चल देते हैं उन्हें स्टार्ट करने की जरूरत ही नहीं पड़ती। इस पहाड़ को मैग्नेटिक हिल और 'ग्रैविटी हिल' के नाम से भी जाना जाता है।


ऐसा माना जाता है कि इस पहाड़ी पर गुरुत्वाकर्षण का नियम फेल हो जाता है। गुरुत्वाकर्षण के नियम के अनुसार, अगर हम किसी वस्तु को ढलान पर छोड़ दें तो वह नीचे की तरफ लुढ़केगी, लेकिन चुंबकीय पहाड़ी पर इसके विपरीत होता है। और वाहन खुद ब खुद पहाड़ की ओर चलना शुरु कर देते हैं।

Post a Comment

और नया पुराने