उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, "सूरज की आखिरी किरणें और जन्मदिन से पहले अकेले में समय बिताना। इसे भी सेलिब्रेट कर रही हूं कि काफी समय बाद मैंने भव्य स्विमिंग सूट पहना है।"
बाद में इलियाना अपने जन्मदिन और हेलोवीन समारोह में नजर आईं, जहां वह एक खुले लंबे सिल्वर कोट और एक काले रंग के कपड़े पहने हुए थीं।
'मैं तेरा हीरो' फिल्म की अभिनेत्री इलियाना को उनके को-स्टार वरुण धवन ने 33वें जन्मदिन की बधाई दी।वरुण धवन ने लिखा, "जन्मदिन की शुभकामनाएं इलियाना। आपको दुनिया की सभी खुशियां मिलें।"
इसके अलावा अभिनेत्री अथिया शेट्टी ने भी इलियाना के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए जन्मदिन की बधाई दी। मलाइका अरोड़ा ने भी उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इलियाना आगामी फिल्म 'पागलपंती' में दिखाई देंगी।





एक टिप्पणी भेजें