अफगानिस्तान के 4 न्यायाधीश हमले में मारे गए


अफगानिस्तान के लोगर प्रांत में गुरुवार को हुए हमले में चार न्यायाधीश मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। टोलो न्यूज के अनुसार, यह घटना मोहम्मद आगा जिले के बाकी आबद क्षेत्र में उस वक्त हुई जब न्यायाधीश एक साप्ताहिक अवकाश से घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक से बंदूकधारियों ने उनके वाहन पर हमला कर दिया।

पुलिस ने हमला के लिए तालिबान को दोषी ठहराया है, लेकिन अभी तक आतंकवादी समूह ने बयान जारी कर हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Post a Comment

और नया पुराने