कमांडो 3 के इस सीन में एक स्कूल की बच्ची लड़कियों के साथ हो रहे यौन शोषण की वीडियो वायरल करने की बात करती है। उसकी वीडियो सुनने के बाद पहलवान उसे धमकी देने लगता है। वह लड़की के नजदीक जाकर उसके स्कर्ट को उठाने लगता है। यूट्यूब पर मौजूद इस पांच मिनट के वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट कर इस सीन का विरोध किया है। लोगों का कहना है कि इस सीन में पहलवानों को दिखाना गलत है। यूजर्स ने लिखा है कि पहलवान महिलाओं की इज्जत करते हैं और फिल्म में यह सीन उनके कैरेक्टर के खिलाफ है।
कुछ यूजर्स ने कमेंट किया है, 'कुश्ती को इसमें ना लाएं...पहलवान कभी इस तरह की गंदी हरकत नहीं करते हैं'।वहीं एक यूजर ने कमांडो 3 को बॉयकॉट करने की मांग तक कर दी है। एक व्यूअर ने लिखा, 'बच्चों की न्यूडिटी दिखाकर आप बस पब्लिसिटी चाहते हैं'। एक यूजर ने लिखा, 'अपने स्क्रिप्ट को प्रमोट करने के लिए हमारे पहलवान को बदनाम मत करो'।

एक टिप्पणी भेजें