कश्मीर : इंटरनेट पर 100 दिन रोक के खिलाफ पत्रकारों ने किया प्रदर्शन


श्रीनगरकश्मीरी पत्रकारों के एक संगठन ने कश्मीर में 100 दिनों तक इंटरनेट पर प्रतिबंध लगाए जाने के खिलाफ श्रीनगर के प्रेस क्लब में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। पत्रकारों ने अपने हाथों में लैपटॉप लिया हुआ और उनकी तख्तियों पर लिखा था, "100 डेज, नो इंटरनेट।"

एक स्वतंत्र पत्रकार माजिद मकबूल ने आईएएनएस से कहा, "यह सबसे बदतर स्थिति है, जिसका पत्रकार कश्मीर में सामना कर रहे हैं। यह बहुत ही अपमानजनक है। युद्ध जैसी स्थिति में भी ऐसा नहीं होता।"

प्रदर्शन में भाग लेने वाले एक पत्रकार आकाश हसन ने कहा, "हम कोई अनुचित बात नहीं पूछ रहे। इंटरनेट की मांग करना हमारा मूल अधिकार है।"

कश्मीर में अनुच्छेद 370 के रद्द किए जाने के बाद इंटरनेट सेवाएं रोक दी गई थी। सरकार द्वारा पत्रकारों के रिपोर्ट फाइल करने के लिए एक मीडिया सेंटर स्थापित किया गया है, लेकिन पत्रकार बेरोकटोक तरीके से रिपोर्टिग करने के लिए हाईस्पीड ब्रॉडबैंड की बहाली की मांग कर रहे हैं।

Post a Comment

और नया पुराने