इस तस्वीरों में अभिनेत्री का अंदाज़ काफी लाजवाब नजर आ रहा है। 47वां जन्मदिन मना चुकीं मंदिरा अपनी फिटनेस से 23 साल की अभिनेत्रियों को भी टक्कर देती नजर आ रही हैं।
मंदिरा ने अपनी इस वेकेशन की सीरीज को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसे वह काफी मिस कर रही हैं। बीते दिनों वह मालदीव गईं थी, जहां उन्होंने अपनी बोल्ड तस्वीरों की वजह से लोगों का ध्यान खींचा।
मंदिरा के बारे में बात करें तो उन्होंने दूरदर्शन पर दिखाए गए सीरियल 'शांति' में काम किया था। इस सीरियल ने उन्हें काफी फेम दिया। सीरियल से मशहूर होने के बाद मंदिरा बेदी आईपीएल की भी मेजबानी कर चुकी हैं।
उन्होंने कई फिल्मों और सीरियल्स में भी काम किया है। हाल ही में अभिनेत्री चर्चित बॉलीवुड की फिल्म द ताशकंत फाइल्स में नजर आईं थी। जिसमें उन्होंने एक समाज सेवी का किरदार निभाया था।
अभिनेत्री घूमने फिरने की काफी शौकीन हैं और जहां भी जाती हैं अपने चाहने वालों के लिए अपनी खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करना नहीं भूलती हैं। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट खूबसूरत तस्वीरों से पटा पड़ा है।
कॉन्फिडेंट लुक और प्रिंटेड बिकिनी में मंदिरा का ऐसा अंदाज बेहद हॉट नजर आ रहा है। बता दें मंदिरा की यह तस्वीर इंटरनेट पर काफी वायरल भी हुई थी। मंदिरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए अपनी खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करती रहती हैं।







एक टिप्पणी भेजें