बाॅलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने बेहद कम समय में इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। नुसरत इन दिनों अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म ड्रीम गर्ल की सफलता को थाईलैंड में एंजाॅय कर रही हैं।
इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। पूल किनारे पोज देती नुसरत का बोल्ड अवतार चर्चा में है।
सामने आईं इन तस्वीरों में नुसरत प्रिंटिड बिकिनी में दिख रही हैं। उन्होंने एक कैप से अपने लुक को पूरा किया है।
नुसरत की इन तस्वीरों में इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है। तस्वीरों में वह पानी के बीचो बीच मस्ती में डूबी हुई है।
सामने आईं इन तस्वीरों में वह अपनी बॉडी पर बने टैटू को भी दिखा रही हैं। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
काम की बात करें तो नुसरत की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' हाल ही में रिलीज हुई थी। फिल्म में उनके अपोजिट आयुष्मान खुराना थे। नुसरत ने आयुष्मान की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाया था।
फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। अपकमिंग प्रोजैक्ट्स की बात करें तो वह राजकुमार राव के साथ फिल्म 'तुर्रम खान' में नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज हो रही है।
एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।








एक टिप्पणी भेजें