बद्धकोणासन
इस आसन को करने से लोअर बैक और हिप्स दोनो में अच्छी तरह स्ट्रेच होता है जिससे स्ट्रेस, टेंशन कम हो पाता है और ओवरी में ब्लड का सर्कुलेशन बेहतर तरीके से हो पाता है।
भुजंगासन
इस पोज़ से हिप स्ट्रेच्ड होता है और पेल्विक एरिया में ब्लड फ्लो अच्छी तरह से होने लगता है जिससे मां बनने का चांस कुछ हद तक बढ़ जाता है।
मत्यासन
इस आसन का पूरा लाभ शरीर के प्रजनन तंत्र को मिलता है। इस आसन को करने से एक तो शरीर अच्छी तरह से स्ट्रेच्ड होता है ऊपर से एबडोमेन का ब्लड का सर्कुलेशन अच्छी तरह से हो पाता है।
राजकपोतासन
अगर आप इस आसन का करते हैं तो इससे एनर्जी आपके बॉडी के निचले भाग में चला जाता है जिससे हिप्स, थाई और ग्लूट्स को ओपन करने में भी मदद मिलती है।
विपरित वीरभद्रासन
इस आसन को करने से आपके बॉडी के इंटरनल ऑर्गन्स को मजबूती मिलने के साथ फिर से नवयौवन जैसी शक्ति मिल जाती है। शरीर में ब्लड का फ्लो अच्छी तरह से हो पाता है जिससे थकान कम होती है और मन भी शांत हो जाता है।
विपरीतकरणी
इस आसन को करने से पेल्विस और ओवरी एरिया में ब्लड का सर्कुलेशन बेहतर तरीके से हो पाता है। इस आसन को करने से मन और शरीर शांत होने के साथ शरीर भी रिलैक्स हो जाता है।







एक टिप्पणी भेजें