वीडियो में अमेरिकी फौज सीरिया के इडलिब में बगदादी के ठिकाने की तरफ बढ़ते नजर आ रहे हैं। वीडियो में अमेरिकी फौज के एयरक्राफ्ट पर बगदादी के गुर्गों द्वारा हुई फायरिंग भी कैद है। बता दें कि चार दिन पहले रविवार को अमेरिकी कमांडो के ऑपरेशन में बगदादी मारा गया था। अमेरिकी कमांडो से घिरने के बाद बगदादी ने अपने बेटों के साथ खुद को विस्फोटकों से उड़ा लिया था।
वीडियो में गोलियां चलती नजर आ रही हैं। अमेरिकी फौज के मुताबिक सीरिया के इडलिब इलाके में जब अमेरिकी कमांडो बगदादी के ठिकाने के करीब पहुंच रहे थे तभी बगदादी के लड़ाकों ने अमेरिकी सेना के एयरक्राफ्ट को निशाना बनाकर फायरिंग की थी। वहीं वीडियो के दूसरे हिस्से में अमेरीकी असॉल्ट फोर्स के कमांडों उस परिसर की तरफ बढ़ रहे हैं जिसमें बगदादी छिपा हुआ था।
अमेरिकी फोर्स से घिरने के बाद बगदादी ने विस्फोटकों से खुद को उड़ा लिया था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि बगदादी कुत्तों की मौत मरा है। वहीं अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि बगदादी का शव अंतरराष्ट्रीय नियमों के मुताबिक समुद्र में फेंक दिया गया।
"...at the compound, fighters from two locations in the vicinity of the compound began firing on U.S. aircraft participating in the assault."— U.S. Central Command (@CENTCOM) 30 October 2019
- Gen Frank McKenzie CDR USCENTCOM pic.twitter.com/SkrtHNDs7w

एक टिप्पणी भेजें