शो की शुरुआत होने से पहले ही ये बताया दिया गया था कि ‘बिग बॉस 13’ थोड़ा टेड़ा होने वाला है। और इसका असर जाहिर तौर पर सीधे-सीधे कंटेस्टेंट पर पड़ेगा। 'बिग बॉस' का ये सीजन कितना पेचीदा होने वाला है इसकी एक झलक आपको पहले ही दिन देखने को मिल जाएगी।
दरअसल, बिग बॉस के मुताबिक रश्मि और सिद्धार्थ को घर में एक ही बेड शेयर करना पड़ेगा, लेकिन रश्मि देसाई इस बात से थोड़ी परेशान नजर आएंगी। ‘बिग बॉस’ ग्रेंड प्रीमियर के कुछ वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें दिख रहा है कि रश्मि, सिद्धार्थ से कह रही हैं हम एक ही बेड थोड़ी शेयर करेंगे। इसके बाद सिद्धार्थ कहते हैं, ‘ऐसा ही है’।



एक टिप्पणी भेजें