सोशल मीडिया पर वायरल हुई इन तस्वीरों को सारा ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। सारा की इस तस्वीर को देखकर बॉलीवुड सेलेब्स के साथ ही साछ यूज़र्स भी इन पर धड़ाधड़ कमेंट कर रहे हैं।
तस्वीरों में सारा बेहद बिंदास लुक में दिख रही हैं। फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि वो भी उनके मूड को पूरी तरह मैच करता है।
सारा लिखती हैं सवाल यह नहीं है कि मुझे कौन करने दे रहा है, सवाल यह है कि मुझे कौन रोकने वाला है। यानि कोई रोकने वाला नहीं है।
फोटो में सारा के लुक की बात करें तो बता दें तस्वीरों में सारा ब्लैक मिनी स्कर्ट सेट पहने नजर आ रही हैं। वहीं उन्होनें ओपेन पिंक जैकेट अपने कंधे पर ले रखा है। लुक का पूरा करने के लिए उन्होंने सिंपल मेकअप और बालों को खुला रखा है।





एक टिप्पणी भेजें