थाईलैंड में काम करने वाले जय सिंह यादव की पत्नी गीता अपने पति से फोन पर बात कर रही थी। सांपों का एक जोड़ा उसके घर में घुस आया था और बेड पर मौजूद था। बेड पर प्रिंटिड बेडशीट बिछी थी।
गीता फोन पर बात करते हुए टहलते हुए कमरे में आई और सांपों को देखे बिना बेड पर बैठ गई। सांपों ने उसे डस लिया और कुछ ही मिनटों में वह बेहोश हो गई। परिवार के अन्य सदस्य उसे नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
परिजन और पड़ोसी जब महिला के घर लौटे, तो सांप तब भी बेड पर मौजूद थे। आक्रोशित पड़ोसियों ने पीट-पीट कर सांपों को मार डाला।




एक टिप्पणी भेजें