रिलेशनशिप में भूलकर भी न बोलें इस तरह के झूठ नहीं तो रिश्ता हो जाएगा बर्बाद


हर रिश्ते की बुनियाद विश्वास पर ही चलती है। किसी भी रिश्ते में विश्वास होना बेहद जरुरी होता है। जब तक दो लोगों के बीच विश्वास कायम रहता है, तब तक कोई भी मुसीबत आपके रिश्ते को नुकसान नहीं पहुंचा सकती है। अपने रिश्ते को मजबूत और खुशहाल रखने के लिए आपके अपने पार्टनर से भूलकर भी न बोलें वो झूठ जो आपके रिश्ते में दरार पैदा कर सकते हैं।


1. अगर आप अपने एक्स पार्टनर से अभी भी बात करते है तो यह बात आपको अपने पार्टनर को जरूर बतानी चाहिए , क्योंकि अगर कभी आपके पार्टनर को इस बात का पता चल गया तो यह आपके रिश्ते में कड़वाहट पैदा कर सकता है।


2. अगर आपने अपने करीबी दोस्तों से बहुत फ्लर्ट करते हैं। तो आपको अपने पार्टनर को यह बात समझानी पड़ेगी कि आप और आपके दोस्त में सिर्फ दोस्ती वाला ही रिश्ता है। अगर यह बात आप अपने पार्टनर को नहीं समझाते है तो आपका यह फ्लर्ट करना आपके रिश्ते के लिए बेहद नुकसानदायक होगा।


3. अगर आपको कोई चीज पसंद नहीं है तो आप यह बात अपने पार्टनर से खुलकर कह सकते है। क्योंकि पार्टनर की पंसद को खुद की पसंद बनाने का नाटक करना आपके रिश्ते को नुकसान पहुंचा सकता है।


4. पार्टनर को इम्प्रेश करने के लिए ऐसी चीज के होने का दिखावा करते है जो असल जिंदगी में आपके पास नहीं हैं, तो यह बात आपके रिश्ते को नुकसान पहुंचा सकती है। आप जैसे भी है एक-दूसरे को वैसे ही अपनाइए। इससे आपके रिश्ते में विश्वास बना रहता है।


5. भावनाएं छुपाना आपके रिश्ते के लिए बिल्कुल भी सही नहीं  है क्योंकि अपने मन की भावना को छुपाने से आपके रिश्ते में और कड़वाहट पैदा हो सकती है। इसी कड़वाहट के चलते आपका रिश्ता खत्म भी हो सकता है। 

Post a Comment

और नया पुराने