यूटीआई से बचाए अनार
एंटीआक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल गुणों होने के कारण अनार का सेवन यूटीआई इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है। इसके अलावा इससे उन हार्मोन्स का स्तर भी बैलेंस रहता है, जोकि यूटीआई का कारण बनते हैं।
कैंसर से बचाव
इसमें ऐसे एंजाइम पाए जाते हैं तो हार्मोन को एस्ट्रोजन हार्मोन में बदल देते हैं। इससे ब्रेस्ट कैंसर जैसी बीमारियों दूर रहती है। आगर आप भी कैंसर से बचे रहना चाहते हैं तो रोजाना 1 कटोरी अनार जरूर खाएं।
मजबूत इम्यून सिस्टम
अनार का सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, जिससे आप बैक्टीरियल व वायरल बीमारियों से बचे रहते हैं। इसके अलावा यह शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी बढ़ाता है।
दिल की बीमारियों से बचाव
अनार खाने से शरीर में खून का प्रवाह ठीक तरह से होता है। यह हार्ट अटैक और हार्ट स्ट्रोक से भी बचाव करता है।
नहीं बनते रक्त के थक्के
इसका सेवन करने से ना सिर्फ खून की कमी पूरी होती है बल्कि यह उसे पतला भी करता है, जिससे रक्त के थक्के नहीं बनते।
तनाव व डिप्रेशन
तनाव और डिप्रेशन से बचे रहना चाहते हैं तो रोजाना अनार का सेवन भी करें। इससे दिमाग में स्ट्रेस पैदा करने वाले हार्मोन्स रिलीज नहीं होते हैं, जिससे तनाव से बचे रहते हैं। इतना ही नहीं, इससे आप अल्जाइमर व अन्य मानसिक बीमारियों से भी बचे रहते हैं।
प्रेग्नेंसी में फायदेमंद
इसमें विटामिन और मिनरल और फोलिक एसिड पाया जाता है, जोकि गर्भ में पल रहे शिशु और मां के लिए फायदेमंद है। साथ ही इसका सेवन प्रेग्नेंसी में पैरों के दर्द से राहत देता है। इसके अलावा इसका सेवन से प्रीमेच्योर डिलीवरी का खतरा कम करता है।
वजन को करे कंट्रोल
रोजाना 2 गिलास अनार का जूस पीने से वजन घटाने में भी मदद मिलती है। इससे पेट लंबे तक भरा रहता है और आप ओवरइटिंग से बच जाते हैं। साथ ही इससे मेटाबॉलिज्म भी तेज होता है, जिससे वजन तेजी से कम होता है।
त्वचा के लिए फायदेमंद अनार का छिलका
अनार त्वचा के रोमछिद्र और त्वचा को टाइट करके बढ़ते उम्र के लक्षणों को कम करता है। इसके अलावा अनार के छिलके त्वचा में मौजूद कोलाजन को नुकसान पहुंचने से बचाते हैं, जिससे त्वचा पर झुर्रियां नहीं पड़ती हैं।
एंटी-एजिंग गुण
अनार में उच्च मात्रा में विटामिन ए, ई और सी होता है, जिससे बढ़ती उम्र की समस्या दूर रहती है। रोजाना इसका सेवन त्वचा की महीन रेखाओं और झुर्रियों को रोकने में मदद करता है।






एक टिप्पणी भेजें