फ्लेक्स एफएम को दिए एक इंटरव्यू में मॉडल ने कहा, "मेरी गुलाबी रंग वाली कारें जा रही हैं, क्योंकि ये मुझे मुसीबत में डालती हैं।"
फरवरी में केटी की गुलाबी रेंज रोवर ने दो बार कानून का उल्लंघन किया था, जिसकी वजह से उनको तीन महीने तक वाहन चलाने से प्रतिबंधित कर दिया गया था। दरअसल कार किसी पार्टी के बाद एक झाड़ी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।
दुर्घटना को लेकर केटी ने यह तर्क देने की कोशिश की थी कि कार नियंत्रण से बाहर हो गई थी, लेकिन न्यायाधीश ने केटी को 'विश्वसनीय' गवाह मानने से इनकार कर दिया था।




एक टिप्पणी भेजें