कुछ देर में ही विभिन्न सोशल मीडिया पर इससे संबंधित खबर, फोटो और वीडियो वायरल होने लगे। अधिकारी इस बात की जांच में जुट गए हैं कि जेल में यह आयोजन कब हुआ तथा जेल के अंदर व्यंजन कहां से आया। सूत्रों की मानें तो कुख्यात ने अन्य कैदियों के साथ मिलकर गुरुवार की शाम अपने जन्मदिन पर केक काटा, मिठाइयां बांटी तथा जश्न मनाया।
इस दौरान सभी ने शाकाहारी व मांसाहारी खाने का भरपूर आनंद उठाया। यहां तक कि जेल में बंद कैदियों की ओर से पिंटू को उपहार भी दिए गए। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि केक काटे जा रहे हैं, परिसर को बैलून से सजाया गया है, कुछ कैदियों के हाथों में एंड्रॉयड मोबाइल सेट है। कुख्यात केक काटकर बारी-बारी से सभी को केक खिलाता है और हंसते हुए सभी उसे बधाई देते हैं। वहीं, यह भी दिख रहा है कि सभी जमीन पर बैठकर मटन, मछली, चावल और सलाद का आनंद ले रहे हैं।
बिहार जेल आईजी मिथिलेश कुमार ने अब इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच का आदेश दे दिया है। जेल आईजी ने इस मामले में सीतामढ़ी जिला प्रशासन और जेल प्रशासन से तुरंत रिपोर्ट तलब की है, जिसके बाद दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की बात भी कही है।

एक टिप्पणी भेजें