ब्रेस्ट पर ऑनलाइन भद्दे कमेंट्स और स्लट शेमिंग से परेशान हैं ये 17 साल की सिंगर


हॉलीवुड सिंगर बिली ईलिश इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग से परेशान हैं। दरअसल सिंगर के ब्रेस्ट पर कई भद्दे कमेंट्स आ रहे हैं। 17 साल की सिंगर की इस साल जून में एक फोटो वायरल हुई थी। फोटो में चढ़ाई चढ़ते हुए नजर आ रही हैं। 


बिली ने एक मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में कहा, ' ट्विटर पर मेरे ब्रेस्ट पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। ये क्या है? मैं ऑनलाइन भद्दे कमेंट्स और स्लट शेमिंग से परेशान हूं। बिली के मुताबिक मैं ऐसे ही डीएनए के साथ पैदा हुई हूं।


बिली कहती हैं- हाल ही में मैं अपने दोस्त के साथ वीडियो कॉल कर रही थी। मैंने टैंक टॉप पहना हुआ था। उसने मुझसे कहा कि शर्ट पहनो। मैंने उससे कहा कि मुझे शर्ट क्यों पहनना चाहिए। मैंने कहा कि मैं वह टैंक टॉप पहनती तो मुझ पर भद्दे कमेंट्स आते।


बिली ईलिश का पहला अल्बम 'वेन वी ऑल फाल अस्लीप, वेयर डू वी गो?' 29 मार्च को रिलीज हुआ था। मार्च में उन्होंने 'बरी अ फ्रेंड' नामक एक नया गीत और वीडियो जारी किया। अल्बम के बारे में ईलिश ने कहा, "जब हम 'बरी अ फ्रेंड' बना रहे थे, तो पूरा अल्बम मेरे ध्यान में था।


बिली ईलिश ने कहा, 'मुझे तुरंत पता चल गया कि यह क्या होगा, विजुअल्स कैसे होंगे।"'वेन वी ऑल फाल अस्लीप, वेयर डू वी गो?' ईलिश ने ही लिखा है, और इसका निर्माण, रिकॉर्डिग भी उन्होंने ही की है।

Post a Comment

और नया पुराने