वक्त के साथ-साथ महिलाओं में होने वाले हार्मोन चेंज की वजह से वो पुरुषों के मुकाबले जल्द ही उम्रदराज दिखना शुरू हो जाती हैं। अपने पति से उम्र में ज्यादा न लगे इसलिए परिवार वाले पहले से ही लड़की से 5-6 साल बड़े लड़के से उसकी शादी करते थे।
माना जाता है कि लड़कियां लड़को से ज्यादा मैच्योर होती हैं। ऐसे में अगर दोनों एक ही उम्र के होंगे तो उनकी सोच कभी नहीं नहीं मिलेगी। जिसकी वजह से उनके बीच झगड़े होने की संभावना भी बढ़ जाएगी।
अगर लड़का लड़की से उम्र में बड़ा होगा तो वो उसे घर गृहस्थी के छोटे-बड़े कामों में मदद कर सकेगा। वही दूसरी तरफ अगर दोनों ही एक ही उम्र के होंगे तो अनुभव के अभाव में दोनों लोगों को जीवन में काफी परेशानी झेलनी पड़ सकती हैं।
लड़को के मुकाबले लड़कियां ज्यादा भावुक होती हैं। ऐसे में मां-बाप हमेशा कोशिश करते हैं कि उनकी बेटी का होने वाला हमसफर हमेशा उसे भावनात्मक रूप से सहारा देने में सक्षम हो।





एक टिप्पणी भेजें