स्थानीय मौसम कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि रविवार तक राज्य के कुछ स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है।
लगातार बारिश से शिमला, किन्नौर, मंडी और कुल्लू जिलों में राष्ट्रीय राजमार्गों पर बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ है, जिससे वाहनों का आवागमन बाधित हो रहा है।
एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि राज्य की प्रमुख नदियां - सतलुज, ब्यास और यमुना, जो कि पड़ोसी राज्य पंजाब और हरियाणा से होकर गुजरती हैं, उनका जलस्तर भी बढ़ गया है।

एक टिप्पणी भेजें