ब्लैक ड्रेस में टीवी की प्रेरणा ने पूल में यूं लगाई आग, तस्वीरें देख थम जाएंगी आपकी सांसे


कसौटी जिंदगी की 2 में प्रेरणा शर्मा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन उनकी तस्वीरें तहलका मचा देती हैं।


हाल ही में एक बार फिर एरिका ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एरिका ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। तस्वीरों में वह पूल में मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं।


एरिका की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं।


इंस्टाग्राम पर एरिका के 2.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वह खुद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। एरिका अपनी एक्टिंग के साथ-साथ खूबसूरती, फिटनेस और ड्रेसिंग सेंस के लिए भी जानी जाती हैं।


'कसौटी जिंदगी की 2' से पहले एरिका 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' सीरियल में नजर आ चुकी हैं। एरिका ने इस शो में भी अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया था।


बहुत कम लोग यह बात जानते हैं कि एरिका को डांस का भी शौक है और उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है। जानकारी के अनुसार, एरिका ने तमिल, तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है।

Post a Comment

और नया पुराने