अभी तक रांची की कई सड़कें, जिसमें महात्मा गांधी रोड भी शामिल है, नमाज अदा करने के चलते विशेष तौर पर शुक्रवार को बड़े जामों में फंस जाया करती थीं। हलांकि, इस शुक्रवार को सैंकड़ों की संख्या में मुस्लिम लोगों ने रतन टॉकीज के पास स्थित एकरा मस्जिद के अंदर नमाज अदा की।
मौलाना उबैदुल्लाह ने कहा, "मुख्य सड़क शहर का महत्वपूर्ण रूट है। स्कूल की बसें, एंबुलेंस और महत्वपूर्ण वाहन वहां से गुजरते हैं। नमाज के नाम पर दूसरों को परेशान करना इस्लाम के खिलाफ है।"
उन्होंने कहा कि अब इस अभ्यास को रोकने के लिए शहर के सभी मस्जिदों के मौलवियों की बैठक बुलाई जाएगी। रांची के लोगों ने इस निर्णय का स्वागत किया है।

एक टिप्पणी भेजें