वीडियो : पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, लगे पाक से आजादी के नारे

गुलाम कश्मीर में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने 14 अगस्त को कश्मीर का राग छेड़ा था। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आकर इमरान खान ने भारत सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने की आलोचना की। कश्मीर के लिए हमेशा गिड़गिड़ाने वाला पाकिस्तान की सच्चाई सामने आई है।


पाकिस्तान के कब्जे बाले कश्मीर में इमरान खान के भाषण के बाद जम कर प्रदर्शन हुआ है। दुनिया को सच्चाइयों से गुमराह करने वाला पाक का अलली चेहरा सामने आ गया है। प्रर्दशनकारियों ने पाक आर्मी की गाड़ी को रोक कर जम कर नारे लगाए।
यह वीडियो पाकिस्तान की सच्चाई बयां कर रहा है। आपको बता दें कि पीओके में कई सालों से पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। पैाक कश्मीर के पूराने वीडियो को दिखा कर दुनिया को गुमराह करता है लेकिन गुलाम पाक की असली सच्चाई से मुह मोड़ लेता है। इस वीडियो में साफ देखा और सुना जा सकता है कि लोग पाकिस्तान की सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं और आजादी की मांग कर रहे हैं।
बलूच कार्यकर्ता अट्टा बलोच ने कहा है, 'मैं अपने भारतीय भाइयों और बहनों को स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ देना चाहता हूँ। पिछले 70 वर्षों में उन्होंने जो सफलता हासिल की है, वह भारतीयों को गर्व महसूस कराती है। आज दुनिया भर में भारतीय गर्व करते हैं। हम बलूच उनकी एकजुटता और मदद के लिए आभारी हैं। हम चाहते हैं कि वे एक स्वतंत्र बलूचिस्तान के लिए अपनी आवाज बुलंद करें। हमें उनके समर्थन की जरूरत है। धन्यवाद और जय हिंद। '  

Post a Comment

और नया पुराने