मायावती ने शुक्रवार को हिंदी में ट्वीट किया था, "राजस्थान कांग्रेस सरकार की घोर लापरवाही व निष्क्रियता के कारण बहुचर्चित पहलू खान माब लिंचिंग मामले में सभी छह आरोपी वहां की निचली अदालत से बरी हो गए, यह अतिदुर्भाग्यपूर्ण है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के मामले में वहां की सरकार अगर सतर्क रहती तो क्या यह संभव था, शायद कभी नहीं।"
बसपा विधायक राजेंद्र गुडा ने गहलोत से मुलाकात के बाद कहा, "मायावती को गलत जानकारी दी गई थी। वह लखनऊ में बैठी हैं और जांच की प्रक्रिया से अपडेट नहीं हैं। वास्तव में, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में कोई भी दलित अत्याचार का शिकार नहीं हो सकता।"
गुडा ने हाल ही में मायावती पर उन उम्मीदवारों को चुनाव के लिए टिकट देने का आरोप लगाया था, जो पार्टी को सबसे ज्यादा रकम देते हैं।
अन्य बसपा विधायकों ने भी पहलू खान के मामले में गहलोत पर भरोसा जताया। हालांकि, उन्होंने हरीश जाटव मॉब लिचिंग और पुलिस निष्क्रयता के कारण उनके नेत्रहीन पिता के आत्महत्या कर लेने के मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

एक टिप्पणी भेजें