अगर आप कर्ज के बोझ तले दबे जा रहे है तो दिन पर दिन ये भार बढ़ता ही जा रहा है तो बारिश का पानी आपका ये भार कम कर सकता है। इसके लिए आपको बारिश के पानी को बाल्टी में जमा करके उसमें दूध डालना होगा।
इसके बाद अपने इष्ट देव को याद करते हुए इस दूध डले इस बारिश के पानी से नहा लें। बारिश का मौसम खत्म होने के साथ ही आपका सारा कर्ज भी खत्म हो जाएगा।
वैसे अगर आपको लग रहा है कि आपको अचानक ही कही से फायदा मिलने वाला है तो आप घर के ईशान कोण में बारिश का पानी इकट्ठा करने के लिए कोई टंकी बनवा लें। जैसे जैसे उस टंकी में बारिश का पानी जमा होगा, आपके पास वैसे धन जमा होने लगेगा।
व्यापार में अगर आपको लगातार नुकसान हो रहा है तो एक साफ पीतल के बर्तन में बारिया का पानी लेकर उससे मां लक्ष्मी का अभिषेक करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा होगी।
एक टिप्पणी भेजें