रांची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक युवती की दीवानगी देखी गई। प्रधानमंत्री की प्रशंसक रही रिधी शर्मा (21) जम्मू एवं कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के खत्म होने पर प्रधानमंत्री की ऐसी दीवानी हुई कि उन्होंने अपनी पीठ पर प्रधानमंत्री मोदी का टैटू ही बनवा लिया।

लोकसभा चुनाव 2019 में युवाओं में दिखा पीएम मोदी के टैटू का क्रेज। वहीं चुनाओं में प्रधानमंत्री मोदी के टैटू बनाए जाने की चर्चा हर तरफ रही है।
कर्नाटक चुनाव अभियान के दौरान रायचुर की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक अनोखा समर्थक दिखा। प्रधानमंत्री मोदी का यह समर्थक बासवाराज अपनी पीठ पर टैटू बनवाकर रैली में आया। प्रधानमंत्री मोदी जब भाषण दे रहे थे उसी दौरान बासवाराज ने अपनी शर्ट उतार दी। जब पीएम मोदी की नजर बासवाराज पर पड़ी तो उन्होंने मंच से ही उसकी तारीफ की।
जनवरी 2015 में यूक्रेन की अभिनेत्री नतालिया कोजीनोवा ने अपने शरीर पर ओबामा और मोदी का टैटू बनवा कर यह खुशी व्यक्त की। गणतंत्र दिवस के मौके पर उन्होंने अपनी पीठ पर मोदी और ओबामा का टैटू छपवाया और कहा कि यह टैटू दोनों देशों को सैल्यूट के साथ-साथ आतंकवाद के खिलाफ जंग लड़ने वालों को भी सलाम करता है।



एक टिप्पणी भेजें