यह सर्वे दो हजार लोगों पर किया गया और उसके बाद पति-पत्नी, प्रेमी एवं प्रेमिका के अंतरगं होने का सही वक्त का विश्लेषण कर जानकारी दी गई। सर्वे को ब्रिटिश ब्यूटी रिटेलर सुपरड्रग ने किया है। इस सर्वे में बताया गया है कि शारीरिक संबंध बनाने का सही वक्त रविवार सुबह 9 बजे है। इस सर्वे में रविवार के बाद शनिवार को शारीरिक संबंध बनाने का सबसे सही दिन बताया गया है।
हालांकि यह सर्वे लोगों के जवाबों के आधार पर है। सर्व में बताया गया है कि हर किसी की सेक्शुअल फेंटेसी होती है और इसे लेकर शर्मिंदा नहीं होना चाहिए। सर्वे यह भी कहता है कि आपको अपने बॉडी टाइप से भी शर्मिंदा नहीं होना चाहिए। सर्वे यह भी कहता है कि किसी के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने के लिए उसकी सहमति जरूरी है।



एक टिप्पणी भेजें