इसके बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। एक इंस्टाग्राम उपयोगकर्ता ने लिखा, "वैसे लोग घोर नशे में दिख रहे हैं।"
करण जौहर के वीडियो पर एक और पोस्ट किया गया, "सभी लोग धुत्त हैं।"
एक अन्य उपयोगकर्ता ने बॉलीवुड हस्ती पर तंज कसने के अंदाज में लिखा, "विक्की कौशल को देखो-पूरी तरह से टल्ली।"
सिरसा ने ट्विटर के जरिए दीपिका, रणबीर कपूर, वरुण धवन, विक्की कौशल, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, शाहिद, फिल्मकार जोया अख्तर और अयान मुखर्जी सहित अन्य पर करण जौहर की पार्टी में ड्रग्स लेने का आरोप लगाया है।
इस मुद्दे पर सिरसा ने ट्विटर पर एक और ताजा पोस्ट किया, "इन नशेड़ियों की जगह जेल है, समाज नहीं।"

एक टिप्पणी भेजें