भारी बारिश कोटा शहर की भी कई बस्तियां और कॉलोनियां जलमग्न हो गई। बूंदी, बारां और झालावाड़ में भी भारी बारिश हुई। पिछले 48 घण्टे में 210.5 एमएम (8.42 इंच) बारिश हुई। उधर कोटा बैराज के शुक्रवार को 13 गेट खोलकर एक लाख 13 हजार 168 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। भारी बारिश के चलते प्रदेेश में 15 जनों की मौत हो गई। इनमें से हाड़ौती में 11 और दो जोधपुर और एक उदयपुर, एक पाली में मौतें हुई हैं।
चित्तौडगढ़़ जिले के बेगूं कस्बे में शुक्रवार शाम पांच बजे तक 24 घंटे में 13 इंच बारिश दर्ज की गई है। इससे कस्बे के पास से गुजर रही ब्राह्मणी नदी उफान पर आई तो पानी बाजारों में तीन-चार फीट तक घुस गया। पाली में एक महिला समेत चार जनें नदी-नालों में बह गए। महिला का शव निकाल लिया गया। लाोकसभा अध्यक्ष ने ट्रैक्टर में बैठ कर जाने बाढ़ के हालकोटा प्रवास पर आए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार सुबह नौ बजे कैथून पहुंचकर बाढ़ के हालात की जानकारी ली।
मौसम विभाग ने सवाईमाधोपुर, करौली, जयपुर, धौलपुर, टोंक, अलवर, झुझूंनू, भीलवाड़ा में भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं जोधपुर, नागौर, पाली में रेड अलर्ट जारी किया है।

एक टिप्पणी भेजें