रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी खोज के लिए अभियान जारी है, वहीं सिद्धार्थ का फोन स्विच ऑफ बताया जा रहा है। दक्षिण कन्नड़ जिले के कोटेपुरा क्षेत्र में नेत्रावति नदी के पुल के ऊपर वह अपनी कार से उतर गए और ड्राइवर को आगे जाकर इंतजार करने के लिए कहा। दो घंटे बाद भी कार में वापस न लौटने पर ड्राइवर से परिवार को सूचित किया। पुलिस के मुताबिक सिद्धार्थ को आखिरी बार नदी के पुल पर ही देखा गया था। ऐसी आशंका है कि उन्होंने पुल से नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली है।
200 से अधिक पुलिसकर्मी और 25 गोताखोर सिद्धार्थ की खोज में जुटे हुए हैं। मंगलुरु पुलिस कमिश्नर ने कहा कि खोजी कुत्तों को भी इस काम में लगाया गया है। उन्होंने कहा कि हम यह भी पता लगा रहे हैं कि सिद्धार्थ आखिरी बार फोन पर किससे बात कर रहे थे।

एक टिप्पणी भेजें